19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Paper Leak के बाद अब राजस्थान के इस जिले से आई चौंकाने वाली खबर, परीक्षा केंद्र पर हुआ ऐसा

Rajasthan Paer Leak: वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा के लिए दौसा के रामकरण जोशी राजकीय विद्यालय केन्द्र पर तीन परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन वे भी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_paper_lean.jpg

Rajasthan Paer Leak: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा के अंतिम दिन मंगलवार को पंजाबी विषय की परीक्षा के लिए दौसा के रामकरण जोशी राजकीय विद्यालय केन्द्र पर तीन परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन वे भी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। ऐसे में परीक्षा के लिए नियुक्त आधा दर्जन से अधिक शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इंतजार करते रहे।

यह भी पढ़ें : सर पेपर लीक हो चुका है, बस में हो रहा खेल, अभ्यर्थी ने फोन कर उदयपुर SP को बताया था...

परीक्षा के चलते सुबह करीब 8 बजे दौसा के कोष कार्यालय से प्रश्न पत्रों को सुरक्षा के बीच निकालकर परीक्षा केंद्र तक लाया गया। केंद्र के बाहर पुलिस के जवान तैनात रहे, ताकि परीक्षार्थियों की गहन जांच कर अंदर प्रवेश दिया जा सके। केंद्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, वीक्षक, पेपर कॉर्डिनेटर, सुपरवाइजर आदि पंजीकृत तीनों परीक्षार्थियों का इंतजार करते रहे, लेकिन परीक्षा समय गुजरने के बाद तक कोई नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें : गिरफ्तारी के डर से पकड़े गए अभ्यर्थियों के परिजन हुए भूमिगत, अलर्ट मोड पर पुलिस

इसके बाद अधिकारियों ने औपचारिकता पूरी कर अनुपस्थिति की जानकारी राजस्थान लोक सेवा आयोग को भेज दी। केन्द्राधीक्षक वेदव्यास मीना ने बताया कि पंजाबी विषय की परीक्षा में तीन परीक्षार्थी शामिल होने थे, लेकिन एक भी नहीं आया। इस परीक्षा के लिए भी वैसी ही तैयारी की गई थी जैसी अन्य के लिए होती है। आपको बता दें कि 24 दिसंबर को सामान्य ज्ञान का पेपर होना था जो कि लीक हो गया था। यह परीक्षा अब 29 जनवरी को होगी।