इस बार रावण का पुतला 72 फ ीट ऊंचा बनाया गया है। कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले 40 फ ीट के होंगे। दहन के दौरान दर्शकों को किसी तरह से कोई व्यवधान न पहुंचे इसके लिए रावण कुनबे के आसपास बेरिकेट्स लगेंगे व सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। मेला समिति अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला ने बताया कि फतेहपुर सीकरी के नईम अहमद अपने परिवार व टीम के साथ पुतलों को तैयार किया है। रावण की पौशाक का रंग भी बदला है। इस बार रावण तलवार चलाएगा, आंखें झपकाएगा, गर्दन घुमाएगा और अट्टहास करेगा। कुंभकर्ण व मेघनाद भी तलवार घुमाएंगे।