scriptMandi News: मिलर्स की लिवाली निकलने से गेहूं, धान, सरसों, चना व धनिया के भावों में तेजी रही | Kota Mandi, Grocery and Bullion Market Price | Patrika News
कोटा

Mandi News: मिलर्स की लिवाली निकलने से गेहूं, धान, सरसों, चना व धनिया के भावों में तेजी रही

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में गुरुवार को 2.50 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 30, धान 50, सरसों 50, चना 50, धनिया 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे।

कोटाApr 04, 2024 / 08:07 pm

Haboo Lal Sharma

dhan.jpg

,,

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में गुरुवार को 2.50 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 30, धान 50, सरसों 50, चना 50, धनिया 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। लहसुन 4800 से 15500 रुपए क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव: गेहूं मिल दड़ा 2100 से 2250, गेहूं एवरेज 2250 से 2300, गेहूं पुराना बेस्ट 2300 से 2350, गेहूं नया 2295 से 2750, धान सुगंधा 2400 से 2851, धान (1509) 3200 से 3551, धान (1718) 3600 से 4081, धान पूसा 3000 से 3501, सोयाबीन 3800 से 4650, सरसों 4500 से 5201, अलसी 4500 से 4900, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4500 से 5000, बाजरा 2100 से 2300, मक्का 2100 से 2200, जौ नया 1500 से 1750, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4800 से 5251, कलौंजी 13000 से 16000, धनिया नया सूखा बादामी 6000 से 6600, धनिया नया ईगल 6200 से 6700, धनिया रंगदार 6500 से 13700, मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8700, चना 4800 से 6100 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1825, चम्बल 1795, सदाबहार 1740, लोकल रिफाइंड 1640, सोयुग गोल्ड 1740, दीप ज्योति 17605, सरसों स्वास्तिक 1890, अलसी 1990 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2900, स्वास्तिक निवाई 2530, कोटा स्वास्तिक 2470, सोना सिक्का 2800 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7000, कोटा फ्रेश 6900, पारस 7100, नोवा 6900, अमूल 8900, सरस 8700, मधुसूदन 7300 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1540, अशोका 1540 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3920 से 3950 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 14200-15600, मूंग 9600-11000, मूंग मोगर 10200-11600, उड़द 10500-11800, उड़द मोगर 10000-13800, मसूर 7200-7600, चना दाल 6900-7300, पोहा 3800-5100 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोने में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी-सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 1100 रुपए तेजी के साथ 77,700 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 600 रुपए तेजी के साथ भाव 69,950 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 77,700 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 69,950 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 70,300 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो