18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
साथी तस्कर अवैध संबंधों में बन रहा था बाधा इसीलिए कर दिया काम तमाम , पहले स्मैक पिलाई फिर गला घोंटा
Play video

साथी तस्कर अवैध संबंधों में बन रहा था बाधा इसीलिए कर दिया काम तमाम , पहले स्मैक पिलाई फिर गला घोंटा

हत्या कर शव फेंक दिया रेलवे ट्रेक पर...स्मेक की तस्करी में थे दोनो पार्टनर, ब्लाइंड मर्डर केस में कोटा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा...  
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Jun 29, 2019

 

कोटा. 4 दिनों पहले रेलवे ट्रेक railway trek पर हत्या कर फेंके गए शव के ब्लाइंड मर्डर Blind murder मामले में कोटा पुलिस kota police को बड़ी कामयाबी मिली हैं। वारदात crime की पूरी कहानी का खुलासा कोटा एसपी दीपक भार्गव ने करते हुए बताया कि मृतक शहीद स्मैक का धंधा करता था जिसमे उसके साथ एक अन्य साथी रामसिंह उर्फ रामु साथ था।

बेचने के लिए किया था मासूम का अपहरण, कोर्ट ने दस दस साल की सज़ा सुनाई और लगाया जुर्माना


मृतक शहीद के खिलाफ 10 से ज्यादा संगीन मामले एमपी में दर्ज थे जिनमें वह 10 माह जेल काट कर आया था। इसी दौरान रामु के मृतक शहीद की पत्नी से अवैध संबंध बन गए ।

स्पलेन्डर के शौकीन हर चोरी के बाद मनाते थे जश्न, कांस्टेबल की सोशल इंजीनियरिंग से धरा गिरोह..


लेकिन जब से शहीद जेल से छूटा था तब से उसे मृतक की पत्नी से मिलने जुलने में काफी परेशानी हो रही थी और इसी के चलते रामु उर्फ रामसिंह ने शहीद को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। और उसी साजिश के तहत रामु अपने साथी राजा खान के साथ मिलकर स्मैक पिलाने का लालच देकर रुठियाई एमपी से कोटा लेकर आये।

 

और 24 तारीख को शाम 7 बजे कोटा के प्लेटफॉर्म नम्बर 4 पर उतर गए और पटरियों पर सुनसान जगह देखकर शहीद को स्मैक का नशा करवाया और जब शहीद स्मैक smack पीने के बाद निढाल हो गया तो दोनों ने मिलकर शहीद का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। और शव को पटरियों पर फेंक दिया।


जब पुलिस को सूचना मिली तो मामला पूरी तरह ब्लाइंड होने के चलते एक बार तो पुलिस भी सकते में आ गई । लेकिन सोशल मीडिया social media का जमाना है और पुलिस ने भी सोशल इंजीनियरिंग का सहारा लेते हुए मृतक के फोटो सोशल मीडिया ग्रुप्स में भेजे तो मृतक की शिनाख्त हो गयी । ओर फिर तकनीकी अनुसंधान Technical research के सहारे कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों रामु ओर राजा खान को दबोच लिया।