5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैंगिंग ब्रिजः पूर्व मंत्री शांति धारीवाल समेत सैकड़ों कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज

कोटा पुलिस ने हैगिंग ब्रिज का उदघाटन करने के मामले में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल समेत सैकड़ों कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 8 Aug 2017, 7:39 AM IST

Shanti Dhariwal

पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

निर्माण कार्य पूरा होने के तीन महीने बाद भी हैंगिंग ब्रिज चालू ना किए जाने से नाराज पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने रविवार को सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ ब्रिज पर प्रदर्शन किया था। कोटा पुलिस ने इस मामले में पूर्व मंत्री समेत सभी कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।







Read More: अफसर मंत्रियों की राह ताकते रहे, कांग्रेसियों ने कर दिया हैंगिंग ब्रिज का उदघाटन

ईस्ट वेस्ट कॉरीडोर को जोड़ने के लिए चम्बल नदी पर 213.58 करोड़ रुपए की लागत से 350 मीटर लंबे हैंगिंग ब्रिज (सिंगल स्पाइन) का निर्माण किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के तीन महीने बाद भी मंत्रियों से उदघाटन का समय ना मिलने के कारण इसे चालू नहीं किया जा सका है। जिसके चलते कोटा शहर से होकर गुजर रहे वाहन आए दिन लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं।

Read More: देश के चौथे केबल ब्रिज के उदघाटन को लेकर यूं गर्माई राजनीति

कांग्रेसियों ने किया था अचानक उदघाटन
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की इस कार्य प्रणाली से नाराज पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के साथ सैकड़ों कांग्रेसी रविवार को हैंगिंग ब्रिज पहुंच गए और आवागमन रोकने के लिए लगाए गए बैरीकेट्स, ़ड्रम एवं अन्य गतिरोधक हटाकर ब्रिज चालू कर दिया। उदघाटन के बाद पहुंची पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

Read More: नहीं चढ़ने देंगे कोटा के लोगों की बलि

सोमवार को दर्ज हुआ मुकदमा
एसपी सिटी कोटा अंशुमान भौमिया ने बताया कि हैंगिं ब्रिज की सुरक्षा में लगी एजेंसी के सुपरवाइजर लखन जागा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। लखन जागा ने आरोप लगाया है कि रविवार को पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में कई कांग्रेस नेता हैंगिंग ब्रिज पर आए। आते ही कार्यकर्ताओं ने वहां लगे बेरिकेट्स हटा दिए। ड्रम पलट दिए और वाहन रोकने के लिए बंधी रस्सियों को भी हटा दिया। उन्होंने सुरक्षा गार्डों के साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई की।

Read More: राजस्थान में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा

इन धाराओं में दर्ज हुआ मकुदमा
लखन जागा की तहरीर के आधार पर कोटा पुलिस ने पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के साथ-साथ कांग्रेस नेता डॉ. जफर मोहम्मद, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र सांखला व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका समेत इस दौरान मौजूद सभी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 341, 427 और 504 में रिपोर्ट दर्ज की है। हाालांकि कोटा पुलिस की कार्रवाई के बाद हैंगिंग ब्रिज के उदघाटन को लेकर राजनीति एक बार फिर गर्म हो सकती है।