4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटे पर्दे पर अब कोटा के छोटे ने मचाया धमाल, इस बड़े सीरियल में मिला अहम रोल

बड़े पर्दे पर विशाल ओम प्रकाश शर्मा के धमाल मचाने के बाद अब कोटा का एक और बेटा 'छोटू' छोटे पर्दे पर कमाल दिखाने में जुटा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 20 Nov 2017, 2:04 PM IST

Crime petrol serial, Kota Boy Acting in Serial, Kapil Sharma Upcoming Film Firangi, Kapil Sharma Upcoming Film Firangi, Firangi Trailer Released, Story Of Kapil Sharma Film Firangi, Vishal Om Prakash, Actor Sharma, Bollywood News, Rajasthan Patrika kota, Kota Rajasthan Patrika, Latest News Kota, Hindi News Kota

Kota s boy acting in serial Crime petrol

पूत के लक्षण पालने में ही नजर आ जाते हैं... कहावत रामगंजमंडी के उभरते हुए युवा रंगकर्मी अंश गुप्ता पर चरितार्थ होती है। बचपन से ही डांस और अभिनय में रुचि रखने वाले अंश ने फिलहाल सोनी टीवी पे प्रसारित होने वाले क्राइम पेट्रोल डायल 100 में अभिनय किया है। गुरुवार रात 11 बजे प्रसारित होने वाले इस सीरियल में अंश ने एक ग्रामीण बालक का किरदार निभाया।

Read More: अब पदमावती की वंशंज पूर्व महारानियों ने खोला मोर्चा, बोलीं- अस्मिता से खिलवाड़ किया तो भंसाली की खैर नहीं

शॉर्ट फिल्म से शुरू किया अभिनय

अंश रामगंजमंडी के कपड़ा व्यापारी का पुत्र है। बचपन से अंश का रुझान कला की तरफ रहा। अंश की रूचि डांस से प्रारम्भ हुई, विद्यालय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उसने रामगंजमंडी से बाहर जाकर डांस सीखा। इस दौरान अभिनय की इच्छा जागी और 2015 में जब शॉर्टफिल्म भूरा की शूटिंग रामगंजमंडी में चल रही थी तब अंश ने ऑडिशन दिया। चयनित होने के बाद भूरा में एक छोटा सा किरदार किया। टीम भूरा के साथ जुडऩे के बाद अंश ने कई नाटकों व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अपनी अभिनय क्षमता को उभारा।

Read More: पद्मावती के विरोध के बीच 6 गांवों की महापंचायत का ऐतिहासिक फैसला, जिसने सुना रह गया दंग

आइटा से लिया प्रशिक्षण

इसके बाद छोटू ने इंदौर जाकर इन्डियन टेलीविजन एकेडमी आइटा से करीब 1 वर्ष अभिनय सीखा। वैष्णवी मीडिया इंटर्टेन्मेंट मुम्बई व अभिषेक तिवाड़ी द्वारा लिखित व निर्देशित 30 मिनट की शॉर्ट फिल्म उत्साह के दौरान होने वाली एक्टिंग वर्कशॉप को अंश अपनी अभिनय क्षमता में आया बड़ा बदलाव बताते हैं। उत्साह के बाद अंश इन्डियन टेलीविजन एकेडमी के मुम्बई में हुए अवार्ड फंक्शन में हिस्सा लेने पहुंचा।

Read More: पदमावती के जौहर के बाद मेवाड़ में बढ़ने लगा था जैन धर्म का प्रभाव, शाही सिक्कों से हुआ खुलासा

अब क्राइम पेट्रोल में दिखाया जलवा

इसके बाद कुछ दिन इंडस्ट्री में कई प्रोडक्शन व स्टूडियो में ऑडिशन दिए तो अंश का चयन क्राइम पेट्रोल के लिए हुआ। अंश गुप्ता ने सफलता का श्रेय अपनी माता रेखा गुप्ता, पिता सत्यनारायण गुप्ता व बड़े भाई रजत गुप्ता के साथ ही इन्डियन टेलीविजन अकेडमी इंदौर व टीम भूरा को दिया।