26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

… तो कोचिंग स्टूडेंट्स के सुसाइड केसेस पर लगेगी लगाम, कोटा में शुरू हो रही ये अनूठी पहल

कोचिंग स्टूडेंट्स के सुसाइड से चर्चा में आए कोटा में अब कोचिंग स्टूडेंट को पढ़ाई के साथ खुशनुमा माहौल देने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से कोचिंग समूह और हॉस्टल एसोसिएशन के साथ मिलकर कोचिंग स्टूडेंट के लिए कॉर्निवाल का आयोजन किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 23 Aug 2023, 10:04 AM IST

coaching_student.jpg

कोटा. कोचिंग स्टूडेंट्स के सुसाइड से चर्चा में आए कोटा में अब कोचिंग स्टूडेंट को पढ़ाई के साथ खुशनुमा माहौल देने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से कोचिंग समूह और हॉस्टल एसोसिएशन के साथ मिलकर कोचिंग स्टूडेंट के लिए कॉर्निवाल का आयोजन किया जाएगा। ऑक्सीजोन (सिटी पार्क) में तनाव दूर करने तथा हैप्पीनेस बढ़ाने के लिए स्ट्रेस फ्री जोन बनाया गया है। पार्क के प्रवेश शुल्क में भी स्टूडेंट्स को पचास फीसदी की छूट मिलेगी।

पार्क डिजाइनर अनूप भरतरिया ने बताया कि ऑक्सीजोन कोचिंग एरिया के बीचस्थित है। ऐसे में यहां कोचिंग छात्रों को तनाव मुक्त रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। यूडीएच मंत्री ने डिजाइन के समय ही पार्क में कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए विशेष ध्यान रखने को कहा था।
यह भी पढ़ें : स्कूलों के लिए बना नया मॉड्यूल, अब बच्चों को बॉयज-गर्ल्स कहकर नहीं बुला पाएंगे टीचर

लाइब्रेरी से लेकर साइंस पार्क तक
ऑक्सीजोन में स्टूडेंट्स यहां शांत वातावरण में अध्ययन कर सकेंगे। पार्क के चारों और बड़े पेड़ लगा कर कवरिंग की गई है। पार्क में करीब दो लाख पेड़-पौधे लगाए गए है। साइंस पार्क और बॉटनिकल पार्क भी बनाया गया है। यहां लाइब्रेरी की सुविधा भी मिलेगी।

पार्क में ये भी खास
ऑक्सीजोन में 1200 मीटर लंबी नहर में बोटिंग की जा सकेगी। विदेशी पक्षियों के लिए पक्षीशाला रहेगी। बैंगलोर समेत देशी-विदेशी फूलों के दर्जनों बाग, भूल भूलैया, झूले, ग्लास हाउस, कैफेटेरिया, काइनेटिक टावर, पिकॉक गार्डन, सीनियर सिटीजन पार्क, जोगिंग ट्रेक, साइकलिंग ट्रेक, फ्लाॅवर वैली और मोन्यूमेंट्स में नॉलेज इज फ्रीडम, ट्री मेल, स्टार प्लाजा फाउंटेन, सेव द अर्थ का संदेश देती चार वैज्ञानिकों की मूर्तियां भी बनाई गई हैं।
यह भी पढ़ें : Raksha Bandhan Special: सुरक्षित पहुंचेगी राखी, डाकघर ने सिर्फ 10 रुपए में किया ये इंतजाम

कोटा के लोगों के साथ यहां आने वाले बच्चों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं मिलें। कोचिंग के बच्चे बिना स्ट्रेस पढ़ाई कर सकें। इसके लिए ऑक्सीजोन में स्टूडेंट्स के पढ़ने व तनाव दूर करने भी व्यवस्था की गई है। क्षेत्र में इस पार्क से हरियाली भी बढ़ेगी।
- शांति धारीवाल, यूडीएच मंत्री

ऑक्सीजोन पर एक नजर -
120 करोड़ रुपए लागत
71 एकड़ एरिया में फैला
72 फीसदी हिस्से में 2 लाख पेड़-पौधे
16 फीसदी हिस्से में नहर व तालाब
12 फीसदी हिस्से में तरह-तरह के तीन दर्जन से अधिक मोन्यूमेंट्स व सुविधाएं

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग