Coaching Student Suicide Kota राजस्थान के शहर कोटा में कोचिंग कर रहे छात्रों का सुसाइड रुक नहीं रहा है। कोटा में महावीर नगर 2 में एक मकान में पीजी रह रहे छात्र ने शुक्रवार देर रात उसने कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब उसका दोस्त कमरे पर पहुंचा तो इस घटना का पता चला। यह छात्र यूपी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र आईआईटी कोचिंग के लिए कोटा आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक करीब 16 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं।