ट्रक मालिक देवरी शाहबाद निवासी विनोद ने बताया कि उनके ड्राइवर का फोन आया कि गाड़ी कोटा में खाली हो गई, अब क्या करना है। इस पर उन्होंने ड्राइवर से कहा कि गाड़ी को पुलिया के नीचे लगा लें, वो थोड़ी देर में बताते हैं। उसके बाद ड्राइवर को फोन किया तो उसका फोन नहीं लगा। कुछ देर बाद किसी व्यक्ति के मोबाइल से ड्राइवर ने फोन किया कि मुझे तीन लोगों ने गर्दन पर चाकू लगाकर लूट लिया और दो मोबाइल व पैसे लेकर भाग गए। उसके बाद उन्होंने ट्रक यूनियन फोन किया और वहां से नवीन खत्री को ड्राइवर के पास भेजा।