यह रहेगी स्थिति
इस बार संक्रान्ति का वाहन भैंसा है तथा उपवाहन ऊंट है। रविवार को होने से धोरा नाम बनता है। काले वस्त्र पहने हुए तथा हाथ में भाला धारण कर रखा है। ज्योतिषियों के अनुसार संक्रान्ति के लक्षण आदिवासियों, अल्पसंख्यक वर्ग, गरीब व्यक्तियों के शुभकारी रहेगी। धार्मिक गुरुओं, विद्वान, शिक्षकों, सुरक्षाकर्मियों को कष्टकारी हो सकती है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडू, केरल, कर्नाटक, आन्द्रप्रदेश में संक्रान्ति की दृष्टि होने से प्राकृतिक आपदा राजनीतिक परिवर्तन के योग बनेगें। सोना, चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, दवाइयां, शेयर बाजार में तेजी रहेगी। सभी धान्य एवं तरल पदार्थ में भारी उतार चढ़ाव के योग है।