कोटा शहर रविवार को सुबह धुंध में लिपटी रही। ठंडी बयार से ठिठुरन बनी रही। दिन में धूप निकली। जिससे सर्दी का असर कम रहा। शीतलहर के कारण लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लदे नजर आए। शाम ढलने के बाद वापस ठंडक बढ़ने से गलन का असर बढ़ गया। लोग रात के समय घरों व दुकानों के सामने अलाव जलाकर सर्दी से बचाने का जतन करते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा शहर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री घटकर 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।