कोटा में अगर कोटा विकास प्राधिकरण होगा तो बजट बढ़ेगा। कोटा को विकास प्राधिकरण की आवश्यकता है।
-चन्द्रभानसिंह
जिस तरह से कोटा बड़ा आकार ले रहा है, उसके अनुसार क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्राधिकरण की अति आवश्यकता है। आयुक्त स्तर के प्रशासनिक अधिकारी की निगरानी में शहर का अपेक्षित विकास हो सकता है।
-दिलीप सिंह नरूका
प्राधिकरण गठित करने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सुव्यवस्थित व सुनियोजित तरीके से विकास करना है। वर्तमान में कोटा के विकास की जो धरातल स्थिति है, उसे देखते हुए एक विकासशील शहर को विकास प्राधिकरण की बहुत आवश्यकता है।
-सीमा घोष
विकास प्राधिकरण के साथ अच्छी सड़केंऔर पानी की सुविधा भी मिले।
-बीना शर्मा
कोटा के विकास और सुविधाओं के लिए सरकार इस दिशा में कदम उठाए।
-कोमल सिंह चंदेल
कोटा एम्स का हकदार था, लेकिन नहीं मिला। अब सरकार की ओर से प्राधिकरण तो दे देना चाहिए।
-देवेन्द्र सिंह