पाटनपोल क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा निगम के सामुदायिक भवन का अवैध रूप से संचालन करने और किराया वसूल करने की निगम को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। इसके चलते बुधवार को राजस्व समिति के अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली, राजस्व अधिकारी रिंकल गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश शर्मा शाम करीब चार बजे टीम के साथ सामुदायिक भवन को कब्जे में लेने के लिए पहुंचे।