परीक्षा में 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल की, इनमें राजस्थान के 7 छात्र शामिल हैं। सेशन 2 परीक्षा के लिए 10,61,840 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 9,92,350 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार अनारक्षित/जनरल की कटऑफ 93.1023262 रही, जबकि 2024 में 93.2362181 थी।