
कोटा .
कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित हैंगिंगब्रिज नाके पर बुधवार देर रात को हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा तो चालक-खलासी मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर गौवंश को गौशाला में छोड़ा गया।
Read More:कोटा के ऐसे 20 गांव जहां न पीने को है और न ही फसल के लिए पानी, 70 हजार बीघा जमीन सूखी, बर्बादी की चौखट पर खड़ा किसान
आजाद हिंद सेना के नवयुवक मंडल अध्यक्ष अनिल भड़ाना ने बताया कि उनके संगठन के कार्यकर्ता बुधवार रात को हैंगिंगब्रिज पर टोल नाके के पास मौजूद थे। देर रात दो बजे करीब जयपुर नम्बर का एक ट्रक टोल नाके पर आकर रूका। जिसके ओवरलोड होने पर उनके कार्यकर्ताओं ने ट्रक में जाकर देखा तो उसमें गौवंश ठूस-ठूस कर भरे हुए थे।
Big News: कोटा में पार्षद पति ने कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की कार पर बरसाए लट्ठ, जान से मारने की दी धमकी
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जैसे ही चालक-खलासी को पकडऩे का प्रयास किया तो वे दोनों मौके से भाग गए। कार्यकर्ताओं ने उनका पीछा भी किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। इस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। अनिल भड़ाना ने बताया कि ट्रक में देखने पर बड़ी संख्या में गौवंश भरे हुए थे।
इधर कुन्हाड़ी थाने के एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि रात दो बजे सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे थे। गौवंश से भरा ट्रक टोल नाके पर खड़ा हुआ था लेकिन तब तक ट्रक के चालक-खलासी वहां से भाग चुके थे। ट्रक में ऊपर नीचे ठूस-ठूस कर गौवंश भर रखे थे। पुलिस वहां मौजूद लोगों के साथ ट्रक को लेकर बंधा धर्मपुरा गौशाला पहुंची।
यहां उन्हे उतारा तो गिनती करने पर ट्रक में 27 बछड़े(बैल) मिले। इस पर जयपुर नम्बर के ट्रक को जब्त कर थाने लाए। यहां ट्रक के चालक व खलासी के खिलाफ पशुक्रूरता व गौवंश अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। ट्रक नम्बर के आधार पर चालक-खलासी को तलाश किया जा रहा है।
Published on:
05 Apr 2018 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
