
कोटा .
हिंडौली. हरियाणा के कसौला में गुरुवार तड़के चालक को बंधक बनाकर लाखों रुपए की सिगरेट से भरे ट्रक को लूटकर फरार हुए 5 लुटेरों में से दो को कुन्हाड़ी पुलिस ने बडग़ांव के पास दबोच लिया। पुलिस ने लुटेरों से सिगरेट से भरा एक ट्रक भी जब्त कर लिया, जबकि एक ट्रक और तीन लुटेरों की तलाश की जा रही है।
ट्रक और लुटेरों को कोटा पुलिस ने कसौला पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक डकैती की सूचना पर प्रदेश के कई जिलों की पुलिस लुटेरों का पीछा कर रही थी। कुन्हाड़ी थानाधिकारी श्रीचंद सिंह ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि कसौला रेवाड़ी गांव के पास 5 जनों ने सुबह 3.30 बजे एक ट्रक चालक को बंधक बनाकर ब्रांडेड कम्पनी की महंगी सिगरेट से भरा ट्रक लूट लिया। उस माल को दो ट्रकों में लोड कर लुटेरे हिंडौली, बूंदी व कोटा के रास्ते मध्यप्रदेश जा सकते हैं।
Read More:50 टाइगर रिजर्व में मुकुंदरा ही है जो पहले बना रिजर्व, फिर आया टाइगर
एक ट्रक मध्यप्रदेश नम्बर का और दूसरा अलवर नम्बर का है। इस पर पुलिस उप अधीक्षक शिवभगवान गोदारा और वो स्वयं मय पुलिस जाप्ते के हथियारों से लैस होकर बडग़ांव चौकी के पास पहुंचे और नाकाबंदी करवाई। दोपहर 1 बजे करीब जैसे ही अलवर नम्बर का ट्रक बडग़ांव चौकी के पास पहुंचा, वैसे ही उन्होंने ट्रक को रुकवाया तो चालक और उसका साथी ट्रक छोड़कर खेतों की तरफ भाग गए। उन्हें पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। इधर लुटेरों का पीछा करते हुए हिंडोली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
Read More:जितना था लगा दिया कम पड़े तो आप ले आईये
ट्रक में 300 कार्टन सिगरेट
सीआई ने बताया कि जब ट्रक चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम पता मध्यप्रदेश के देवास निवासी मिथुन कंजर (35) बताया। उसके साथ वाले ने उसका भाई बलराम कंजर (24) बताया। उनसे जब ट्रक के कागजात मांगे तो उनके पास नहीं मिले।
ट्रक में भरे माल के बारे में पूछताछ करने पर पहले तो उन्होंने उसमें परचूने का सामान होना बताया, लेकिन तलाशी करने पर ट्रक में सिगरेट के 300 कार्टन भरे मिले। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। इधर, ट्रक का पीछा करते हुए हरियाणा के कसौला थाना पुलिस भी बडग़ांव चौकी पहुंच गई।
Read More:कोटा के ऐसे 20 गांव जहां न पीने को है और न ही फसल के लिए पानी, 70 हजार बीघा जमीन सूखी, बर्बादी की चौखट पर खड़ा किसान
गाजियाबाद से जयपुर जा रहा था माल
सीआई ने बताया कि ट्रक चालक राजेन्द्र गाजियाबाद से ब्रांडेड कम्पनी की महंगी सिगरेट के 400 कार्टन लेकर हरियाणा के रास्ते जयपुर जा रहा था। इसी बीच मध्यप्रदेश की अन्तरराष्ट्रीय गैंग के 5 लुटेरों ने कसौला के पास ट्रक चालक के आगे अपना ट्रक लगाया। उसे मारपीट कर बंधक बनाकर एक तरफ पटक दिया। उस ट्रक से माल खाली कर दो ट्रकों में भरा।
एक ट्रक में 300 कार्टन लेकर दो जने बैठे और दूसरे में 100 कार्टन लेकर तीन जने बैठे। एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरे की लोकेशन हंडौली की तरफ आने से उसकी तलाश की जा रही थी। कसौला पुलिस के आने पर ट्रक व लुटेरों को उनके हवाले कर दिया।
जीपीएस सिस्टम से किया पुलिस ने पीछा
पेच की बावड़ी पुलिस चौकी प्रभारी रणवीरसिंह नरूका ने बताया कि ट्रक में करीब 18 से 20 लाख रुपए कीमत की सिगरेट भरी थी। सिगरेट महंगी होने से डिब्बों पर कम्पनी ने जीपीएस लगा रखा था। इसकी जानकारी लुटेरों को नहीं थी।
जीपीएस के आधार पर हरियाणा पुलिस भी उनके पीछे लगी हुई थी। उनके पहुंचने से पहले ही हिंडौली पुलिस लुटेरों का पीछा करते हुए बडग़ांव तक पहुंच गई। ट्रक की नम्बर प्लेट फोल्डिंग थी।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ट्रक इसी तरह के कामों में आता होगा।
Published on:
06 Apr 2018 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
