4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#sehatsudharosarkar: साहब! नहीं मिलता ​पीने को पानी, न होती मरीजों की सुनवाई

नए अस्पताल में पहुंचे विधायक को मरीजों ने सुनाई पीड़ा,अस्पताल में नहीं मिलता पीने को पानी, वाटर कूलर मिले खराब।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 9 Oct 2017, 12:43 PM IST

Bad Water Cooler in Hospital, MLA Visits in Hospital, patient Troubled, Hospitals in Kota, Kota Patrika, Patrika News, Rajasthan Patrika, Healthcare in India, Healthcare in Rajasthan, National health mission, sehatsudharosarkar

विधायक को मरीजों ने सुनाई पीड़ा

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के इंतजाम जांचने नए अस्पताल पहुंचे विधायक संदीप शर्मा को मरीजों ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं से रु-ब-रू करवाया। मरीजों व तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल में पीने को पानी तक नहीं मिलता। मरीज को अकेला छोड़कर एक किमी दूर से पानी लाना पड़ता है।

Read More: भाजपा देहात जिलाध्यक्ष आए डेंगू की चपेट में तो पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने कलेक्टर को लिखा letter

गंदा और गर्म पानी मिलता है

अस्पताल में 25 वाटर कूलर लगे हैं, जिनमें से अधिकतर खराब हैं। किसी में गंदा तो किसी में गर्म पानी आता है। इसके अलावा अन्य वाटर कूलरों के पाइप निकले हुए हैं। अस्पताल प्रशासन को समस्या बताई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर विधायक ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. देवेन्द्र विजयवर्गीय को वाटर कूलर ठीक करवाने को कहा।

Read More: सेवन वंडर्स पर आतिशबाजी के बीच आसमां पर चमक उठा सुहाग की सलामती का चांद

30 बेड उपलब्ध करवाए

विधायक ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में जाकर व्यवस्थाएं देखी। शिशु वार्ड में बेड की कमी नजर आई। यहां एक बेड पर दो बच्चे मिले। वहीं, डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियों से पीडि़त बच्चे भी इसी वार्ड में भर्ती थे। इस पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा व अधीक्षक से वार्डों में खाली बेडों की संख्या की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने डेंगू मरीजों के लिए मेल सर्जिकल वार्ड में 10, नशा मुक्ति में 10, मेडिकल एमरजेंसी आईसीयू वार्ड में 30 अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था करवाई।

Read More: नशे में धुत्त ट्रेक्टर ड्राइवर ने घर में मारी टक्कर, दीवार गिरने से 3 मासूम बच्चों की मौत, 4 लोग गंभीर घायल

मंत्री से मांगा अतिरिक्त स्टाफ

विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ व अन्य अधिकारियों को फोन पर कोटा में फैल रहे डेंगू की जानकारी दी और चिकित्सक व स्टाफ की मांग की। वहीं, सीएमएचओ डॉ. आरके लवानिया से अतिरिक्त वार्डों में दस-दस नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था करने को कहा। इस पर लवानिया ने शीघ्र ही स्टाफ की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया।

Read More: खुले मंच से नोटबंदी तारीफ कर रहे थे राजस्थानी कवि, जनता ने कर डाला ये हाल

300 मरीजों के सेम्पल अटके, एलाइजा किट खत्म

शनिवार को डेंगू एलाइजा किट खत्म हो गए। सेन्ट्रल लैब में करीब तीन सौ सेम्पल जांच के लिए अटके पड़े हैं। सूत्रों ने बताया कि एलाइजा किट नहीं होने के कारण कई मरीजों के कार्ड टेस्ट किए जा रहे है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एलाइजा किट के ऑर्डर दे रखे थे, लेकिन सप्लाई नहीं आ रही है। इस कारण किट खत्म हो गए। गौरतलब है कि 20 दिन पहले भी एलाइजा किट खत्म हो गए थे। लैब में कार्ड टेस्ट से जांच की गई थी।

Read More: राजस्थान के 72 फीसदी इंजीनियरिंग हैं सी ग्रेड, इस संस्था की ग्रेडिंग ने उठाए पढ़ाई पर सवाल

नहीं मिल रही रिपोर्ट

लैब में कुछ मरीज रविवार को डेंगू जांच रिपोर्ट लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें 6 अक्टूबर की जांच रिपोर्ट भी नहीं मिली। एमबीएस अधीक्षक डॉ. पीके तिवारी ने बताया कि डेंगू एलाइजा किट के लिए पहले से ऑर्डर दे रखे थे, लेकिन सप्लाई नहीं हो पा रही थी। रविवार को 60 किट पहुंचे हैं। अब किट से जांच की जाएगी।