19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / Breaking News: सांगोद में 2500 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News: सांगोद में 2500 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सांगोद के पटवार कार्यालय में गुरुवार दोपहर को कोटा एसीबी ने पटवारी को किसान से 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 12 Apr 2018, 5:23 PM IST

bribe case

सांगोद. सांगोद के पटवार कार्यालय में गुरुवार दोपहर को कोटा एसीबी ने पटवारी को किसान से 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार किसान प्रहलाद बागरी खेत का नक्शा बनवाने के लिए कई दिनों से पटवार कार्यालय का चक्कर काट रहा था।

Breaking News: कोटा में दो परिवारों में खूनी संघर्ष, जमकर चली तलवारें, सरिए और गंडासे, 5 जने गंभीर

हिंगी पटवारी ओमप्रकाश राठौर किसान से पैसे की मांग कर रहा था। उसने नक्शा बनाने के लिए 5 हजार रुपए मांगे। बाद में 2500 रुपए मे सौदा तय हुआ। फरियादी ने इसकी शिकायत कोटा एसीबी से की। इस पर एसीबी अधिकारी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रेप की कार्रवाई की गई। एसीबी टीम सुबह दस बजे से ही कार्रवाई के लिए पटवार कार्यालय के आसपास मौजूद रही।

Breaking News: धरने पर बैठे सांसद, बोले- कांग्रेस का लोकतंत्र में विश्वास नहीं, जनता देगी सीधा जवाब

फरियादी पटवारी को पैसे देने के लिए कार्यालय गया लेकिन उसने पहले तो पैसे लेने से मना करते हुए दोपहर को आने की बात कही। इस पर फरियादी दोपहर ढाई बजे करीब फिर से कार्यालय पहुंचा। जहां पटवारी ओमप्रकाश ने उससे 2500 रुपए रिश्वत ली। फरियादी का इशारा पाकर एसीबी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पटवारी को दबौचा और रिश्वत की राशि बरामद की। अभी कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि बुधवार को कोटड़ी स्थित निजी बिजली कम्पनी (केईडीएल) के ठेकाकर्मी एवं तकनीकी सहायक (लाइनमैन) व दलाल को एसीबी की टीम ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तकनीकी सहायक ने रिश्वत राशि फरियादी से दलाल (चाय वाले) को दिलवाई थी। जिसकी पेंट की जेब से एसीबी ने रकम बरामद की। तकनीकी सहायक ने यह रकम फरियादी के हॉस्टल के मीटर में गड़बड़ी बताकर 7 लाख रुपए की वीसीआर भरने की एवज में ली। जबकि मांग 5 लाख रुपए की की थी। एसीबी इस मामले में कम्पनी के उच्चाधिकारियों की भी संदिग्ध भूमिका की जांच कर रही है।