7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेंशनर्स को राहत: अब जिला अस्पताल में मिलेगी फोटोयुक्त पर्ची

कोटा

image

Newsdesk

Aug 07, 2026

Rajasthan

कलक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने बंद पड़े काउंटर कराया शुरू


बूंदी. जिला अस्पताल में आरजीएचएस योजना के तहत पेंशनर्स को आ रही समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर जिला अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. सामर ने पाया कि आरजीएचएस के काउंटर बंद मिले। इस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए बंद पड़े आरजीएचएस काउंटर को चालू करवाया, जिससे पेंशनर्स को राहत मिली।

सीएमएचओ ने मौके पर ही ई-प्रिस्क्रिप्शन एवं डिजिटल डेस्क मॉड्यूल सिस्टम को पुनः सक्रिय करवाया। विशेष रूप से उन्होंने स्वयं फोटोयुक्त पर्ची बनवाकर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अब पेंशनर्स को फोटोयुक्त ऑनलाइन पर्ची मिलना शुरू हो गया है।

अस्पताल में दवा काउंटर, एनसीडी काउंटर एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीएमएचओ ने प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट , डीडब्ल्यू जिला ओषधि भंडार तथा दवा भंडार (स्टोर) का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति एवं वितरण प्रणाली को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को समय पर दवाएं मिल सकें।निरिक्षण के दौरान पीएमओ डॉ एल एन मीणा और संबंधित स्टॉफ उपस्थित रहा।