चाइनीज मांझे से बालिता रोड निवासी राकेश जैन घायल हो गए। उनकी गर्दन पर मांझे से कट लग गया, जिससे खून बहने लगा। जैन ने बताया कि वह घर से बाजार सामान लेने जा रहे थे, तभी नयापुरा चम्बल पुलिया पर मांझा उनकी गर्दन पर आ गया। उन्होंने शीघ्र ही गाड़ी रोक दी, लेकिन उसके बाद भी चाइनीज मांझे से उनकी गर्दन पर कट लग गया। जैन बाजार नहीं गए और वापस घर की ओर चले गए। गौरतलब है कि चाइनीज मांझे से इससे पूर्व भी कई लोग घायल हो चुके हैं।