
छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे नवजात व प्रसूता
कोटा. शहर में लगातार हो रही बारिश के चलते अस्पताल की छते व दीवारें जगह-जगह से टपक रही है। बारिश के चलते वार्डों में सीलन आ चुकी है। इसके चलते अब प्लास्टर गिरना शुरू हो चुका है। यदि समय रहते इसे रोका नहीं गया तो कभी बड़ा हादसा हो सकता है। जेके लोन अस्पताल में रविवार को पीएनसी वार्ड में छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि नवजात व प्रसूता के पलंग से दूर गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इस बीच एक युवक प्लास्टर गिरने से चपेट में आ गया। उसके सिर पर चोट आई है।
Published on:
22 Jul 2018 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
