
क्लास में छत का प्लास्टर गिरा। फोटो पत्रिका
कोटा। शिक्षा मंत्री के गृह जिले कोटा में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के नजदीक बोरखंडी स्थित राजकीय महात्मा गांधी स्कूल में 12वीं की कक्षा के दौरान अचानक छत से प्लास्टर गिर गया। हादसे में दो विद्यार्थियों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल छात्र किसी तरह क्लास से बाहर भागे और जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत बारां रोड स्थित बोरखेड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल छात्र बड़ी बोरखंड़ी निवासी अंकित खारवाल, हाथीखेड़ा निवासी प्रियांशु मेघवाल फिलहाल खतरे से बाहर हैं, लेकिन चिकित्सकीय निगरानी में रखे गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के.के. शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मीणा और सीबीईओ स्नेहलता शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों ने अन्य विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। सीबीईओ ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 11:45 बजे बी-ब्लॉक में 12वीं की क्लास चल रही थी, जिसमें 20 से 25 विद्यार्थी उपस्थित थे। इसी दौरान अचानक छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरा। अधिकांश विद्यार्थी सुरक्षित रहे, लेकिन दो को गंभीर चोट लगी।
बता दें कि राजस्थान पत्रिका ने आओ संवारे स्कूल की तस्वीर अभियान चला रखा है। जिसमें जर्जर स्कूलों के हालात बताए गए थे।
Updated on:
16 Jul 2025, 6:54 PM IST
Published on:
16 Jul 2025, 6:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.