
खुश खबरी: कोटा में प्लॉट खरीदो और पाओ एक लाख की छूट, यूआईटी का ऑफर, यूं उठाएं लाभ
कोटा. नगर विकास न्यास ( kota UIT) से नीलामी में भूखंड क्रय करने ( Plot auction in kota ) पर अब 15 दिन में अवधि में एकमुश्त भुगतान करने पर 1 प्रतिशत राशि की छूट मिलेगी। वहीं अब किस्तों में भी राशि जमा कराई जा सकेगी। पहले एक साथ पूरी राशि जमा करानी पड़ती थी। इस कारण वित्तीय संस्थान से ऋण लेने का पर्याप्त समय नहीं मिलता था। अब एक करोड़ रुपए के भूखंड की पूरी राशि 15 दिन में जमा कराने पर सीधे 1 लाख रुपए की छूट मिलेगी। ( One lakh rupees discount )
Read More: विधायक भरत सिंह के इस्तीफे की अफवाहों से राजस्थान की राजनीति में आया जबरदस्त भूचाल
भूखंड क्रेताओं की व्यवहारिक समस्याओं को देखते हुए नगर विकास न्यासकी ओर से ( City development trust ) राज्य सरकार ( Rajasthan government ) की गाइडलाइन के अनुसार नियमों का सरलीकरण किया है। किस्तों में भूखंड क्रय करने वाले आवेदक को 120 दिन में कम से कम 35 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा। अधिकतम 180 दिन की अवधि में पूरा भुगतान करना होगा। विभिन्न अंतराल में दी जाने वाली किस्तों की समय अवधि बढ़़ाई भी जा सकेगी। इसके बाद भी पूरी राशि जमा नहीं कराने पर भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद जमा कराई गई राशि में सेे 15 प्रतिशत राशि या जो भी नियमों के अनुसार तय होगी उसे जब्त कर लिया जाएगा।
Read More: कोटा एसपी ऑफिस में युवक ने खाया जहर, पुलिस में मचा हड़कम्प, सुसाइड नोट में मिले चौंकाने वाले कारण
भूखंडों की नीलामी में रुचि घटने के कारण न्यास की ओर से ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले पहले नीलामी की शुरुआती बोली की दरों पर भी 10 से 20 प्रतिशत की कमी की गई थी। न्यास को उम्मीद है कि नियमों में सरलीकरण करने और नीलामी दर घटाए जाने के बाद भूखंड क्रेता आकर्षित होंगे और न्यास की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। न्यास के विशेषाधिकारी आर.डी. मीना ने बताया कि एक साथ राशि जमा कराने वालों को छूट का लाभ मिलने से भूखंड सस्ता मिल जाएगा।
Published on:
15 Oct 2019, 9:59 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.