6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

37 किलो गांजा व 2 लाख की नगदी के साथ अन्तर्राज्य गांजा तस्कर गिरोह के दो लोग गिरफ्तार

कार की तलाशी लेने पर 2 लाख 4 हजार रुपए नकद व 37 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे का मूल्य करीब 3 लाख 70 हजार रुपए बताया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 23 Jan 2018, 9:50 PM IST

Police

बूढ़ादीत( कोटा). पुलिस ने रात स्टेट हाइवे 70 पर बड़ौद कस्बे के निकट सोमवार रात को नाकाबंदी के दौरान कार से 37 किलो गांजा व दो लाख चार हजार की नकदी बरामद कर अन्तरराजीय गांजा तस्कर गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में इतनी मात्रा में गांजा बरामदगी की यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

Read More: माघ महोत्सव में गूंजे सरस्वती वंदना के स्वर

बूढ़ादीत थाना अधिकारी रामलक्ष्मण के नेतृत्व में गठित टीम नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान इटावा की ओर जा रही छतीसगढ़ राÓय के नंबर प्लेट वाली कार को रोका। उसमें सवार दो जनों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। कार की तलाशी लेने पर 2 लाख 4 हजार रुपए नकद व 37 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे का मूल्य करीब 3 लाख 70 हजार रुपए बताया गया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के दतिया जिला निवासी हरिसिंह (22) पुत्र गणेश प्रसाद विश्वकर्मा व गौरव पाठक (21) पुत्र ओमप्रकाश पाठक को गिरफ्तार कर लिया।

Read More: 27 किलो सोना लूट : लूट के बाद पुलिस सख्त रात भर चला सर्च अभियान

तीन राज्यों से जुड़े हैं तार

प्रारम्भिक जांच में गांजा तस्करी के तार तीन राÓयों से जुड़े होने की बात सामने आई है। ये लोग छतीसगढ़ के रायपुर निवासी राजकुमार से गांजा खरीद कर मध्यप्रदेश के झांसी, श्योपुर व राजस्थान के कोटा , बंूदी सहित अन्य जिलों में बेचते थे।


Read More: देखिए एक N.O.C की ताकत ठहरी पड़ी फल सब्जीमंडी , पढ़िए पूरा मामला..

ऐसे करते थे तस्करी

कार में तस्करों ने केबिन के ऊपरी हिस्से व कार के बॉटम पर मादक पदार्थ छिपाने के लिए बॉक्स बनाकर अतिरिक्त कारपेट लगाया हुआ था।

तस्कर इस कारोबार में लिप्त लोगों को पहले सेम्पल दिखाते थे। भाव तय होने के बाद माल बेचकर चले जाते। ये लोग इस ट्रिप में कुल लाए गांजे में से 2 लाख 4 हजार रुपए का गांजा बेच चुके थे।

इन्होंने की कार्रवाई

थाना अधिकारी राम लक्ष्मण, हैड कास्टेबल धर्मवीर यादव व लक्ष्मीनारायण यादव, कांस्टेबल रमेशकुमार, निर्मल कुमार, गिनराज, कमलेश कुमार, महावीर, आशाराम, लेखराज, विरेन्द्र, सोनवीर ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस कर रही पूछताछ
बूढ़ादीत थाना अधिकारी राम लक्ष्मण का कहना है कि दोनों से आरोपितों से पूछताछ कर इनके संबंधों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।