18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Ka Ran : मेरे नाम एक इंच जमीन हो तो बता दें, मैं उनके नाम फ्री में रजिस्ट्री करवा दूंगा

#FlashBack : राजस्थान की राजनीति और चुनावों से जुड़े चर्चित किस्से और कहानियां पढऩे के लिए हमारा फेसबुक पेज https://goo.gl/XK45AH...लाइक करना ना भूलें।  

2 min read
Google source verification
election in rajasthan

Rajasthan Ka Ran : मेरे नाम एक इंच जमीन हो तो बता दें, मैं उनके नाम फ्री में रजिस्ट्री करवा दूंगा

कोटा. चुनावों में पंच की बड़ी भूमिका होती है लेकिन हम बात कर रहे है राजनीतिक विरोधियों पर चलने वाले सियासी पंच की जो आज-कल ज्यादा चर्चा में है। ...मिसाल के तौर पर चौकीदार ***(बीप) है या मम्मी का ***(बीप) फेल हो गया। वगैरह..वगैरह । अब ज्यादा उलझाने से क्या फायदा...बात है पिछले विधानसभा चुनावों की और मैदान में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, सामने ताजा-ताजा भाजपा मे वापसी करे हुए प्रहलाद गुंजल...जनाब ये सीट होती है कोटा उत्तर। प्रहलाद गुंजल ने टिकट मिलते ही धुआंधार प्रचार शुरू किया और धारीवाल पर भ्रष्टाचार, धांधलीऔर जमीन घोटाले के आरोप लगा दिए ...अब भाई चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप तो चलते है लेकिन जिस सीट पर पूरे सूबे की नजर और ऊपर से नाक का सवाल वहां लाज कैसी। तो यहां से शुरू होती है असली कहानी.. एक चुनावी सभा में गुंजल ने यह कह डाला कि धारीवाल जी....विकास-विकास गा रहे है लेकिन विकास हो रहा खुद का...इस सड़क पर पांच सितारा होटल बनवा रहे है। आप सोचेंगे सड़क कौनसी..अजी हम काहे बताएं इतना तो आप ही खोजिए।

अगर एक भी आरोप सच हो तो राजनीति छोड़ दूंगा..भाजपा के इस दिग्गज नेता ने राहुल गांधी को दिया खुला चैलेंज

चलिए आगे..अब होना क्या था धारीवाल तमतमागए लगे हाथ हम भी पहुंच गए होटल का नाम जानने। अब भैया सीधे तो कैसे पूछे... जनता आप को क्यूं चुने, कार्यकर्ता की नाराजगी, कांग्रेस में गुटबाजी जैसे सवालों के बाद आखिर पूछ ही लिया...भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे, क्या इस सड़क पर आपकी कोई जमीन है ? हां ये हुई ना बात..जैसे साहब इसी सवाल का इंतजार कर रहे थे...तपाक से बोले, मैंने जो संपत्ति घोषित की है, उसके अलावा कोटा क्या, राजस्थान में मेरी कोई जमीन है। अब मुद्दे की बात...आरोप लगा रहे है कि यहां पांच सितारा होटल बनवाना चाहता हूं। अगर इस क्षेत्र में मेरी एक इंच भी जमीन हो तो बता दें, मैं उनके नाम फ्री में रजिस्ट्री करवा दूंगा।