यह रहेगी सुविधा
पंजीकरण के बाद विक्रेताओं और एजेंसियों को अपने बिल की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी। इस प्लेटफाॅर्म के जरिए वे अपने बिलों के बारे में, रकम और पूरा ब्यौरा प्राप्त कर सकेंगे। विक्रेता जमा किए बिलों के पुराने विवरणों को भी जान सकेंगे। बिल ट्रेकिंग, सुविधा वस्तु एवं सेवाओं से संबंधित विक्रेताओं, ठेकेदारों के लिए उपलब्ध है। बिल की खामियों या चूक की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। सभी बिलों को प्राप्ति के 30 दिन के अंदर निपटा लिया जाएगा।