27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan PTET Results 2024 : राजस्थान पीटीईटी परिणाम हुआ जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं स्कोर कार्ड, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

परीक्षा 9 जून को आयोजित की गई थी, जिसके बाद अनंतिम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 4 Jul 2024, 6:34 PM IST

Rajasthan PTET Result 2024 Update : वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओया) कोटा ने 4 जुलाई को राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन एंट्रेंस टेस्ट (पीटीईटी) परिणाम 2024 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर अपने स्कोर देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि परीक्षा 9 जून को आयोजित की गई थी, जिसके बाद अनंतिम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इसके बाद, विश्वविद्यालय ने 17 से 19 जून तक 100 रुपए प्रति प्रश्न के हिसाब से अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित कीं।

अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों की समीक्षा की गई और इनका उपयोग संशोधित और अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करने में किया गया। अभ्यर्थियों से कहा गया कि वे आपत्तियों के साथ, यदि आवश्यक हो तो, प्रमाण भी भेजें। परिणाम अंतिम आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है। राजस्थान पीटीईटी परीक्षा (Rajasthan PTET Exam) राज्य के प्रतिभागी संस्थानों द्वारा प्रस्तावित चार वर्षीय बीए-बीएड, चार वर्षीय बीएससी-बीएड और दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

ऐसे करें चेक
-वीएमओयू की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर लॉगिन करें

-होमपेज खुलने पर PTET result लिंक पर क्लिक करें

-लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट करें

-स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा PTET Results 2024

-रिजल्ट को डाउनलोड कर भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें

यह भी पढ़ें :

Government Jobs : बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, आरपीएससी ने इस पोस्ट के लिए फिर से मांगे आवेदन, पदों की संख्या भी बढ़ाई

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग