कोटा बैराज: 6 करोड़ की बातें, किया कुछ नहीं
कोटा बैराज के लिए करीब 6 करोड़ रुपए खर्च किए जाने थे। गेटों की मरम्मत, लोहे के तारों को बदलने तथा अन्य आवश्यक कार्य किए जाने थे। लेकिन, अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। विश्व बैंक के माध्यम से चम्बल के बांधों का जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। हाल में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ने कोटा बैराज, जवाहर सागर बांध तथा राणा प्रताप सागर बांध का दौराकर क्या-क्या काम प्रथामिकता से करवाए जाने हैं, इस बारे में अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।