एक किमी चलकर बताई आपबीती
जख्मी चालक जैसे-तैसे एक किलोमीटर चलकर केसरपुरा मोड पर स्थित एक होटल के बाहर पहुंचा। वहां जाकर जमीन पर गिर गया। होटल पर मौजूद लोगों ने पहले शराब पीया समझ कर ध्यान नहीं दिया। उसके पास गए तो उसे खून से लथपथ देखा। हालत गम्भीर होने से वह ठीक से बोलने की स्थिति में नहीं था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक को अस्पताल पहुंचाया और घटनाक्रम की जानकारी ली। उसके बाद नाकाबंदी कराई गई, लेकिन लुटेरों का पता नहीं लगा।