11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shravan Month 2023: शिवभक्तों में खुशी की लहर, सावन के साथ शुरू होगी त्योहारी बौछार

Shravan Month 2023: श्रावण मास शुरू होने को है। इस वर्ष दो श्रावण होने से शिवभक्तों में विशेष उल्लास है। श्रावण मास प्रारंभ होने के साथ ही त्योहारों की बौछार भी होगी। वर्ष के अंत तक त्योहारों की खुशियां बरसेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Kirti Verma

Jun 26, 2023

 Lord Shiva

Shravan Month 2023: श्रावण मास शुरू होने को है। इस वर्ष दो श्रावण होने से शिवभक्तों में विशेष उल्लास है। श्रावण मास प्रारंभ होने के साथ ही त्योहारों की बौछार भी होगी। वर्ष के अंत तक त्योहारों की खुशियां बरसेंगी। श्रावण मास 4 जुलाई से प्रारंभ होगा और 1 अगस्त तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य शिव प्रकाश दाधीच के अनुसार, श्रावण अधिकमास 2 अगस्त से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक रहेगा। मंदिरों में आयोजनों की तैयारियों होने लगी हैं।


ये भी श्रावण में रहेंगे
पहले श्रावण मास में 10, 17, 24 व 31 जुलाई को श्रावण के सोमवार रहेंगे। श्रावण अधिकमास में 7,14,21 व 28 अगस्त को सोमवार रहेगा। इनके अलावा चार प्रदोष व चार एकादशी तथा हरियाली अमावस्या, तीज समेत अन्य प्रमुख पर्व श्रावण माह में आएंगे। इनमें व्रत-पूजन, उपवास व शृंगार किए जाएंगे। श्रावण माह शुरू होने से पहले गुरुपूर्णिमा के आयोजनों की धूम रहेगी।

यह भी पढ़ें : महाकाल के भक्त की मन्नत पूरी हुई तो भक्त ने इस तरह से किया भगवान का शुक्रिया... तारीफ हो रही सब जगह

17 जुलाई हरियाली अमावस्या

19 जुलाई हरियाली तीज

31 अगस्त रक्षाबंधन

2 सितम्बर कजली तीज

7 सितम्बर जन्माष्टमी

19 सितम्बर गणेश चतुर्थी

25 सितम्बर तेजादशमी, बाबा रामदेव जयंती, जलझूलनी एकादशी मनाएंगे

28 सितम्बर अनंत चतुर्दशी

15 अक्टूबर शारदीय नवरात्र

22 अक्टूबर दुर्गाअटमी

23 अक्टूबर महानवमी

24 अक्टूबर विजयादशमी

1 नवम्बर करवा चौथ

10 नवम्बर धन त्रयोदशी

12 नवम्बर दीपावली

15 नवम्बर भैयादोज

23 नवम्बर देवउठनी एकादशी

27 नवम्बर गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा

यह भी पढ़ें : 72 घण्टे बाद जगन्नाथ मंदिर के पट खुले, कल दूल्हे के रूप में दर्शन देंगे भगवान जगन्नाथ, देखे वीडियो