इस स्कूल में 126 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी सिर्फ एक शिक्षिका नन्द कुमारी के जिम्मे है। यह भी डेढ़ साल पहले प्रतिनियुक्ति पर आई। कुछ दिन पहले बीमार होने के कारण जब नन्द कुमारी अवकाश पर गईं तो उनकी जगह राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय नान्ता महल की शिक्षिका सुशीला खण्डेलवाल को अतिरिक्त कार्य सौंप दिया गया, लेकिन सुशीला की तबीयत भी बुधवार को बिगड़ गई और जब वह गुरुवार को स्कूल नहीं आई तो बच्चों की छुट्टी कर दी गई।