वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू) विज्ञान की पढ़ाई में आत्मनिर्भर होने के साथ ही शोध कार्य को बढ़ावा दे सकेगा। प्रयोगात्मक कार्यों के लिए राजकीय महाविद्यालयों पर निर्भरता खत्म करने के लिए विवि परिसर में साइंस ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। आरएसआरडीसी को कार्यादेश जारी कर दिया गया है। 18 महीने में इमारत बनकर तैयार हो जाएगी।