
कोटा.
नीट की तैयारी में लगे छात्र-छात्रा कब से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे अब इंतजार की घडियां खत्म करते हुए सीबीएसई ने परीक्षा तिथि जारी कर दी है। सीबीएसई की ओर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2018 आगामी 6 मई (रविवार) को आयोजित की जाएगी। सीबीएसई के संयुक्त सचिव एवं नीट के ओएसडी डॉ. सन्मय भारद्वाज के अनुसार, नेशनल एलीबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट-यूजी) की अधिसूचना एवं आवेदन फार्म जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। एम्स तथा जिपमेर, पांडिचेरी को छोड़कर देश के अन्य सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों पर एडमिशन नीट की मेरिट सूची के आधार पर दिए जाएंगे। एम्स की प्रवेश परीक्षा 27 मई तथा जिपमेर की प्रवेश परीक्षा 3 जून को होगी।
इस वर्ष उर्दू को जोड़ा
यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑफ लाइन मोड में होगी। इसमें 720 अंकों के तीन घंटे के पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी व बॉटनी के कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर विभिन्न राज्यों में 11 भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती, उर्दू, मराठी, उडिय़ा, बंगाली, असमी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ भाषा में होगा। हिन्दी व इंग्लिश के पेपर देश के सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध होंगे, जबकि अन्य भाषाओं के पेपर संबंधित राज्यों में दिए जाएंगे। नीट-यूजी का रिजल्ट 1 जून को घोषित होगा।
Published on:
23 Jan 2018 02:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
