तीन दिन तक पानी से जलते हैं दीपक
नवरात्र की पंचमी, षष्ठी और सप्तमी तक मंदिर में पानी से अखंड ज्योत जलती है। प्राचीन परंपरा के अनुसार यहां नवरात्र के प्रथम दिन माता के भोपे के शरीर में माता आती हैं। फिर भोपे को ढोल-नगाड़ों के साथ चंबल नदी ले जाया जाता है, जहां नदी के बीचों-बीच से दो घड़े भरकर पानी लाया जाता है, जिसे मंदिर में रखा जाता है। अब यहीं से भोपा का शुद्धीकरण तप शुरू होता है। जहां माता का भोपा नवरात्र में निराहार रहकर मंदिर में ही ध्यान लगाता है।