
Smuggler Arrest with Smack in kota
स्मैक तस्करों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद कोटा और आसपास के इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जीआरपी ने सोमवार देर रात को कोटा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उससे करीब 60 लाख रुपए कीमत की स्मैक बरामद की है। आरोपित को मंगलवार को अदालत में पेश पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
पुलिस को देख घबराया आरोपित
जीआरपी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही के लिए रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों की नियमित चैकिंग की जा रही है। सोमवार रात को दिल्ली की तरफ जाने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर आकर रूकी। उसी समय जीआरपी थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा ने पुलिस जाप्ते के साथ ट्रेन के जनरल कोच की चैकिंग की। वहां सीट पर एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया। वह पुलिस को देखकर घबरा गया। जिस पर पुलिस ने उसके पास रखे बैग की तलाशी ली तो उसमें मादक पदार्थ मिला।
Read More: Shardiya Navratri में शक्ति की अाराधना का उत्सव मनाने की तैयारियां हुईं तेज
500 ग्राम स्मैक जब्त किया
पुलिस ने उसे ट्रेन से उताकर बैग को देखा तो कपड़ों के नीचे अलग से सिलाई कर बनाई जेब में पॉलिथीन में करीब 500 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम पता मध्य प्रदेश के गरोठ थाना क्षेत्र स्थित कुरलासी निवासी कालूसिंह सौंधिया (24) बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीआई शर्मा ने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपए है।
मुरादाबाद जा रहा था आरोपित
सीआई गंगासहाय शर्मा ने बताया कि आरोपित गरोठ से ट्रेन में सवार हुआ था। उसके साथ मुरादाबाद निवासी अलीदास नाम का व्यक्ति भी था। लेकिन कार्यवाही होने पर वह भनक लगते ही भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपित कालूसिंह ने बताया कि उसे ट्रेन से मथुरा रेलवे स्टेशन उतरकर दूसरे साथी के साथ मुरादाबाद जाना था। सीआई ने बताया कि यह स्मैक किससे लाया और किसे देने जा रहा था। इस बारे में रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ की जाएगी।
मध्य प्रदेश के हैं अधिकतर तस्कर
जीआरपी ने अभी तक जितने भी तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनमें से अधिकतर मध्य प्रदेश के मंदसौर, श्यामगढ़ व गरोठ थाना क्षेत्र के ही हैं। जीआरपी ने 4 दिन पहले 15 सितम्बर को भी दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 26 किलो डोडा चूरा बरामद किया था। दोनों आरोपित श्याम सिंह सौंधिया मंदसौर के आमली निवासी थे। इससे पहले 12 सितम्बर को जीआरपी ने तीन साल से फरार अफीम सप्लायर विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया था। वह भी मध्य प्रदेश के श्यामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित दूधाखेड़ी निवासी था।
Published on:
19 Sept 2017 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
