3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में क्या मिलेगी कोटा के यात्रियों को जगह

16 अक्टूबर से दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर पटरी पर दौड़ेगी। स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस कोटा होकर अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

ritu shrivastav

Oct 14, 2017

Special Rajdhani Express, Delhi-Mumbai Railway Route, Train Time Table, National Train Inquiry System, Kota Junction, Passenger, Kota Junction, Indian Railway, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस

लम्बे समय से चली आ रही यात्रियों की मांग को पूरा करने और दिल्ली-मुंबई के बीच यात्रियों को त्वरित एवं सुविधाजनक ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए 16 अक्टूबर से स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन में परिवर्तनशील किराया प्रणाली लागू नहीं होगी। भारतीय रेलवे पहले से ही दिल्ली-मुंबई के बीच दो राजधानी एक्सप्रेस एवं 30 से अधिक मेल, एक्सप्रेस रेलगाडिय़ों को संचालन कर रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक, परिवहन एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में ऐतिहासिक महत्व का बड़ा शहर है। देश का राजनीतिक केन्द्र भी है। मुंबई भारत की व्यावसायिक एवं वित्तीय राजधानी है। दोनों ही शहर देश के महत्वपूर्ण व्यावसायिक केन्द्र हैं। इसलिए दोनों शहरों के बीच कारगर और प्रभावी परिवहन सम्पर्क की बेहद आवश्यकता थी।

Read More:कोटा दशहरा मेले में लम्बे बालों के साथ हुई ताकत की आजमाइश ...देखिए तस्वीरें

2 घंटे कम लगेगा समय

नई राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा समय में वर्तमान में चल रही राजधानी एक्सप्रेस के 15 घंटे 50 मिनट की तुलना में 13 घंटे 55 मिनट का समय लगेगा। इससे यात्रा समय में लगभग 2 घंटे की बचत होगी। एक ही रेक के उपलब्ध होने से नई सेवा सप्ताह में तीन दिन ही उपलब्ध होगी। यह रेलगाड़ी केवल कोटा, वडोदरा और सूरत स्टेशनों पर ही ठहरेगी।

Read More: चहेतों की मौज, कई के दिन-रात बसों में बीते

19 प्रतिशत कम किराया

इस रेलगाड़ी के सैकेंड एसी एवं थर्ड एसी का किराया वर्तमान मुंबई राजधानी की इन श्रेणियों के किराये के मुकाबले लगभग 19 प्रतिशत सस्ता होगा। उच्चतर रफ्तार और गति का संतुलन बनाए रखने के लिए 2 डब्ल्यूएपी-5 श्रेणी के दो लोकोमोटिव से ट्रेन का संचालन होगा। प्रत्येक इंजन की क्षमता 5400 हॉर्सपावर होगी। इसकी अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रतिघंटे होगी। इसमें 1 फ स्र्ट एसी वातानुकूलित कोच, 2 सैकंड एसी एवं 12 थर्ड एसी और 1 पेन्ट्रीकार होगी।

Read More: इधर बाप ने बेटी का कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा, उधर धारधार हथियार से दुकानदार पर हमला बोला

ये रहेगा समय

गाड़ी संख्या 09004 निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस विशेष राजधानी एक्सप्रेस निजामुद्दीन से शाम 4.15 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह 6.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। निजामुद्दीन से रेलगाड़ी के रवाना होने के दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार हैं। गाड़ी संख्या 09003 बांद्रा टर्मिनस-निजामुद्दीन विशेष राजधानी एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से शाम 7.05 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह 6 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यात्रा में 13 घंटे 55 मिनट का समय लगेगा। बांद्रा टर्मिनस से रेलगाड़ी के रवाना होने के दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार हैं।