6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sports News: इधर जीतने के लिए खिलाडियो ने लगाई जान तो उधर 18 को मिली ब्लैक बेल्ट

कोटा. क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से चल रही जिला स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता के तहत बुधवार को जेके पेवेलियन में प्रतियोगिता हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 14 Dec 2017, 8:26 PM IST

Sports

कोटा .

यहां क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से चल रही जिला स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता के तहत बुधवार को नयापुरा स्थित जेके पेवेलियन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक व बालिका दोनों वर्गो में शिवज्योति डे बोर्डिंग स्कूल रतकांकरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा बालक वर्ग में शिवज्योति सी. सै. स्कूल की टीम ने ही द्वितीय स्थान व मॉर्निंग क्लब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सोफिया स्कूल ने द्वितीय व टाइगर क्लब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

खेल अधिकारी अजीज पठान ने बताया कि जिला क्रीडा परिषद के सदस्य बीएल सैनी व उद्योग नगर थाने के थानाधिकारी लोकेन्द्र पालीवाल ने प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को नकद राशि व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। गुरुवार को कबड्डी का आयोजन किया जाएगा।

18 खिलाडिय़ों को ब्लैक बेल्ट
वर्ल्ड ताइक्वांडो फैडरेशन की ओर से महाबली स्पोर्ट एकेडमी के 18 खिलाडिय़ों को ब्लैक बेल्ट खिताब से नवाजा गया है। जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह हाड़ा ने बुधवार शाम जेके पेवेलियन में खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र सौंपे। महासचिव अशोक गौतम ने बताया कि यह एक तरह की डिग्री होती है, जो वल्र्ड ताइक्वांडो हैडक्वार्टर 'कुकिवान' साउथ कोरिया की ओर से दी जाती है। जो प्रमाणित करती है कि खिलाड़ी ने ताइक्वांडो का प्रथम पूम प्रमोशन टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है। सब जूनियर व कैडेट के बाद जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी के पास इस बेल्ट का होना आवश्यक है।

Read More: बाघ आने से पहले आ धमका बब्बर शेर...देखते ही थम गई सांसें! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कुनाल चौधरी, दिव्यांशी चौधरी, कोमल कुमावत, नीलम कुमावत, जिया जनार्दन, जिओना जनार्दन, ऋषि शर्मा, मयंक शर्मा, प्रीतम कुमार यादव, सोहराब पठान, यश्वी लालवानी, अमित खंडाल, सुमित खंडाल, भाविक हाड़ा, युवराज हाड़ा, अमान खान व प्रियांशी गौतम को ब्लेक बैल्ट दी है।