
हरयाळो राजस्थान अभियान
सुवासा. राजस्थान पत्रिका की ओर से सामाजिक सरोकार के लिए चलाए गए हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को तालेडा उपखंड के तीरथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया ।कार्यक्रम में विद्यार्थियों शिक्षकों और ग्रामीणों ने पौधरोपण कर देखभाल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पर्यावरण जागरूकता रैली के साथ हुई। रैली विद्यालय से निकलकर मुख्य बाजार और गांव की प्रमुख मार्गो से होती हुई विद्यालय परिसर में पहुंची।रैली के पश्चात विद्यालय परिसर और खेल मैदान में 108 से अधिक फलदार छायादार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक लालचंद गोस्वामी पौधारोपण प्रभारी अध्यापक सुरेश मीणा जितेंद्र मीणा रेनू जैन ललित अशोक मीणा रमेश चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
Updated on:
07 Aug 2026 06:00 am
Published on:
07 Aug 2026 06:00 am
