15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
सुपर स्पेशलिटी विंग में डकैती के छह अभियुक्त गिरफ्तार
Play video

सुपर स्पेशलिटी विंग में डकैती के छह अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों पर दर्ज है 38 मुकदमे, पुलिस अभियुक्तों से माल बरामदगी के कर रही प्रयास
Google source verification

कोटा. मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी विंग में 27 सितम्बर को डकैती के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। लूट में काम ली गई कार व मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। लुटेरों ने गार्ड को बंधक बनाकर नाले में डाल दिया था और लाखों रुपए की ताम्बे की प्लेटें, केबल वायर, अन्य समान सहित गार्ड का मोबाइल लूटकर ले गए थे। डकैती का सरगना धनराज मोग्या ट्रांसफार्मरों से तांबा चुराने का काम करता है। पकड़े गए सभी लोग कोटा में झोपड़पट्टी बनाकर मजदूरी का काम करते है।

चेतावनी : ड्यूटी के घंटे पूरे होते रोक देंगे रेलगाड़ी

एएसपी (मुख्यालय) उमेश ओझा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचनाओं के आधार पर शुक्रवार को डकैती में शामिल सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों पर 38 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। अभियुक्तों से पूछताछ कर माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

20 मांगे, सौदा 10 में तय हुआ लेकिन आखिरी समय में बिगड़ गया खेल…जानिये पूरा मामला

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

डकैती का मुख्य आरोपी धनराज की भतीजी नए अस्पताल में भर्ती थी। धनराज उसे देखने आया था। उसी दौरान वह सुपर स्पेशलिटी विंग के पीछे बने नाले में शौच करने गया तो उसे वहां लगे जनरेटरों में अर्थिंग में लगी ताम्बे की रॉड व पत्तियां देखी तो उसने डकैती की साजिश रची। उसने शमा कालोनी छावनी निवासी कबाड़ी बीरम रामप्रताप से बातचीत कर ताम्बा चुराने की योजना बनाई।

जानिए आपका आज का राशिफल, कैसा बीतेगा दिन

27 सितम्बर की रात को धनराज, कबाड़ी बीरम रामप्रसाद, सुल्तान, पप्पू, लवकुश व मनोज के साथ कार व मोटरसाइकिल से सुपर स्पेशलिटी विंग के पीछे पहुंचे। उन्होंने वहां गार्ड के ऊपर कपड़ा डालकर मारपीट की और उसे बांधकर नाले में पटक दिया। उसके बाद ताम्बे का सामान चुराया और गाड़ी में रखकर फरार हो गए।