
कोटा. महावीर नगर थाना पुलिस ने किशोरी से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसआई रामस्वरूप ने बताया कि 21 अगस्त को 17 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। पीडि़त नाबालिक युवती ने अपने माता-पिता के साथ थाने पर रिपोर्ट देते हुए बताया कि मोड़क निवासी हाल मुकाम रंगबाड़ी राकेश (27) का उनके घर पर आना जाना था।
किशोरी ने बताया कि उसकी मां झाड़ू-पौंछा करने का काम करने जाती है तथा पिता मजदूरी का कार्य करते हैं। माता-पिता के काम पर जाने के बाद आरोपी युवक उनके घर में आकर उससे छेड़छाड़ वह अश्लील हरकत करता था। वह पिछले 5 माह से उसे अपने घर पर ले जाकर उसके साथ खोटा काम कर रहा था।
इस बारे में परिवार के किसी भी सदस्य को बताने पर उसे व उसके भाई बहनों को व माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था। पीडि़ता व परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जिसमें आरोपी युवक राकेश को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Published on:
26 Aug 2019, 9:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.