4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी-ब्याह के सीजन में सक्रिय हुए चोर गिरोह, खुशी के माहौल मे खलल ड़ाल दिया 40 लाख का झटका

कोटा. शहर में चोर गिरोह फिर हुआ सक्रिय, पुलिस को दे रहे चुनौती। बूंदी रोड स्थित एक होटल में महिला डॉक्टर की शादी से एक दिन पहले हुई चोरी की घटना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 16 Nov 2017, 7:56 PM IST

Theft of 40 Lakh

कोटा .

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में सगाई समारोह के दौरान बुधवार रात को करीब 40 लाख कीमत के जेवरात व नकदी से भरा बैग चोरी हो गया।

रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी निवासी सुनील सक्सेना ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री डॉ. भव्या सक्सेना की गुरुवार को शादी थी। मुम्बई से बारात आई थी। बुधवार को बूंदी रोड स्थित होटल मैनाल रेजीडेंसी में सगाई व महिला संगीत का कार्यक्रम था। शाम 7 बजे हॉल में सगाई शुरू हुई, जिसमें ससुराल वालों ने करीब 27 तोला सोने के जेवर चढ़ाए। साथ ही उनके द्वारा दिए जाने वाले जेवर, डायमंड के सैट, दो महंगे स्मार्ट फोन व करीब एक लाख रुपए नकद एक बैग में रखे हुए थे।

Read More: मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अारो‍पी को कठोर कैद की सजा

बैग पत्नी निशा के पास था। सगाई के बाद महिला संगीत में निशा भी बैग को रिश्तेदार के पास छोड़ नाचने चली गई। कुछ देर बाद वह रिश्तेदार भी उठकर नाचने लगीं और बैग वहीं रह गया। रात 10.20 बजे जब बैग को देखा तो वह मौके पर नहीं मिला। इसके बाद होटल प्रबंधन व पुलिस को सूचना दी गई। चोरी होने से शादी वाले कार्यक्रम में खुशी की जगह मायूसी छा गई।
निशा सक्सेना ने बताया कि चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 40 लाख से अधिक है। शादी में देने के लिए जो जेवरात बनाए थे, वे दोबारा से अचानक नहीं बन सकते।

Read More: अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने की कहावत आपने सिर्फ सुनी होगी, MP ने यह कर दिखाया

सीसीटीवी में कैद नहीं हुई घटना
सूत्रों के अनुसार, होटल में सीसीटीवी खराब होने से बैग चोरी की वारदात कैद नहीं हो सकी। हालांकि शादी समारोह के दौरान वीडियो रिकॉडिंग में रात 10.17 बजे तक निशा के पास रखा वह बैग नजर आ रहा है। होटल में एक साथ दो शादियां हो रही थी।

Read More: पद्मावती फिल्म के विरोध में सिनेमा हॉल में तोडफ़ोड़ के आरोपितों को भेजा जेल तो करणी सेना ने दी यह चेतावनी