Read More:एसीबी ने रिशवत लेते धरा , रिपोर्ट सही बनाने के बदले मांगे थे हजारो रूपये
कुश्ती में बालक वर्ग के 65 किलोग्राम में अशोक, 75 किलोग्राम में आदित्य प्रथम रहे, तीरंदाजी 20 मीटर में बालक वर्ग में पुष्पेंद्र सिंह, बालिका वर्ग में यशस्विनी, 40 मीटर बालक वर्ग में पुष्पेंद्र सिंह, बालिका वर्ग में प्रियांशी विजेता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कुश्ती संघ अध्यक्ष आईके दत्ता, सचिव हरीश शर्मा, रोविग खिलाड़ी बजरंग लाल ने किया। इस दौरान खेल अधिकारी अब्दुल अजीज पठान, फुटबॉल प्रशिक्षक मीनू सोलंकी, मधु चौहान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंगलवार को बालिका वर्ग में कबड्डी, रस्साकसी और रुमाल झपट्टा, बालक वर्ग में कबड्डी और रस्साकसी की प्रतियोगिताएं होंगी।