कोटा में भी शहर की सभी एम्बुलेंस जेके लोन चिकित्सालय में खड़ी कर दी। यहां से सभी चालक जयपुर के लिए रवाना हो गए। कोटा शहर में भीमगंजमंडी, कुन्हाड़ी, अनंतपुरा, बोरखेड़ा, उद्योग नगर और महावीर नगर थाने पर एम्बुलेंस की लोकेशन रहती है। सेवा बंद होने से मरीज परेशान होने लगे हैं।