
Two accused arrested for rape
गुमानपुरा थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, किशोरी को घर में रखकर इस षड्यंत्र में शामिल होने पर एक आरोपित के परिवार के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया।
थाने के उप निरीक्षक हंसराज ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी की मां ने 25 अप्रेल को रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा था कि वह धानमंडी में काम करती है। उसकी पुत्री यहां उसे खाना देने आई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। मोबाइल कॉल डिटेल व अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने 29 अप्रेल को किशोरी को क्रेशर बस्ती अनंतपुरा निवासी दीपक वैष्णव (22) के घर से दस्तयाब किया। पूछताछ करने पर पता चला कि दीपक उसे अपने साथ लेकर गया था। उसने उससे दुष्कर्म किया। वहीं दीपक के पिता बाबूलाल, मां यशोदा, बहन पूजा व जीजा दीपक ने दोनों को अपने घर में रखा। उन्हें अपने रिश्तेदारों व देवताओं के यहां लेकर गए।
पुलिस ने ऑटो चालक दीपक के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट व उसके परिजनों के खिलाफ दुष्प्रेरण व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर 29 अप्रेल को गिरफ्तार किया, वहीं पूछताछ में पता चला कि जेके नगर बॉम्बे योजना निवासी मिस्त्री की दुकान लगाने वाला शाहरुख (21) भी करीब एक से डेढ़ माह पहले किशोरी को अपने साथ ले गया था और उससे दुष्कर्म किया था। पुलिस ने शाहरुख के खिलाफ भी दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। एसआई हंसराज ने बताया कि सभी को 30 अप्रेल को अदालत में पेश किया था। जहां से बाबूलाल, यशोदा, पूजा व दीपक को तो न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि दीपक वैष्णव व शाहरुख को 2 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
