'नियमसार' (43) में आचार्य कुन्दकुन्द ने मुक्त आत्मा की विशेषताएं बतलाते हुए कहा है, 'जो मन, वचन, काया के दण्डों से रहित है, हर तरह के द्वन्द्व से, संघर्ष से जो किसी के सहारे नहीं रहता है, जिसमें किसी के प्रति राग नहीं है, द्वेष नहीं है, जिसमें मूढ़ता नहीं है, भय नहीं है, वही है -मुक्त आत्मा।' दिगम्बर जैन आचार्य कुन्दकुन्द ने मुक्त आत्मा की विशेषताओं के वर्णन में यह संकेत भी दे दिया है कि ऐसा बनने की युक्ति क्या हो!