4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज कर्मचारियां ने एक घंटे प्रदर्शन कर जताई वर्षों की नाराजगी

कोटा. रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को डीसीएम रोड स्थित बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। इसमें सेवानिवृत्त व सेवारत कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश भर में कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलवाने की मांग, सेवानिवृत्त कमचारियों को बकाया भुगतान करने,सातवां वेतनमान लागू करने,एक घंटे तक प्रदर्शन किया व नारे बाजी कर सरकार को चेताया।      

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Hemant Sharma

Jul 26, 2021

roadways pradarshan

रोडवेज कर्मचारियां ने एक घंटे प्रदर्शन कर जताई वर्षों की नाराजगी

कोटा. रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को डीसीएम रोड स्थित बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। इसमें सेवानिवृत्त व सेवारत कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश भर में कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलवाने की मांग, सेवानिवृत्त कमचारियों को बकाया भुगतान करने,सातवां वेतनमान लागू करने,एक घंटे तक प्रदर्शन किया व नारे बाजी कर सरकार को चेताया।

कर्मचारियों ने बताया कि सरकार का रोडवेज की ओर ध्यान नहीं है। कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन मिल रहा है, न ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया भुगतान किया जा रहा है। रोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारी ऐसोसिएशन के मूलक राज ने बताया कि कर्मचारियों को अभी तक सातवें वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। विभाग में कर्मचारियों की भर्तियां भी नहीं हो रही है।

पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार के समय में कर्मचारियों ने हड़ताल की थी तो वर्तमान सरकार के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की मांगों को मानने के प्रति आश्वस्त किया था, लेकिन एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया। सरकार को चेताने के लिए अभी तो एक घंटे का प्रदर्शन किया है, मांगों पर विचार नहंीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इससे पूर्व प्रदर्शन के दौरान एटक के प्रदेश महासचिव माधोलल जाट, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बहादुर सिंह, राधे मोहन,राजेन्द्र गोचर, दिनेश आजाद, रूप सिंह नरुका समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।