अब ऐसा रहेगा मौसम
यह भी पढ़ें : IMD Alert: इस दिन अपनी रफ्तार पकड़ेगा मानसून, जमकर गरजेंगे बादल और गिरेगी बिजली, रहें सावधान
वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन औसत से उत्तर की ओर शिफ्ट हो चुकी है और पिछले 3-4 दिनों से राज्य में कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान कमजोर मानसून (Break Monsoon) परिस्थितियां बनी रहने तथा आगामी तीन-चार दिन अधिकांश भागों में अपेक्षाकृत तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा उत्तरी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश 10 और 11 अगस्त को होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।