17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
पति के साथ भगवान के दर्शन करने मंदिर आई महिला ने कालीसिंध नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी SDRF
Play video

पति के साथ भगवान के दर्शन करने मंदिर आई महिला ने कालीसिंध नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी SDRF

Woman jumped in River, Kali Sindh river : कोटा के बूढ़ादीत में पति के साथ भगवान के दर्शन करने आई महिला ने कालीसिंध नदी में छलांग लगा दी।  
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 20, 2019

बूढ़ादीत. कोटा जिले के बूढ़ादीत थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर को पति के साथ भगवान ब्रजनाथ के दर्शन करने आई महिला ने कालीसिंध नदी ( Kali Sindh river ) में छलांग लगा दी। अ चानक हुई घटना से वहां मौजूद लोग सकपका गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर महिला की तलाश की लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बूंदी जिले के देई में रेस्क्यू कर रही एसडीआरएफ टीम ( SDRF Team ) को बुलाया। दोपहर तीन बजे टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन ( search Operation ) शुरू किया। महिला के नदी में कूदने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ( police ) पति से पूछताछ कर रही है।

Read More: गड्ढों से हवा में उछली बाइक, कालीपट्टा नदी में बहे दो दोस्त, एक की मौत, दूसरे की बची जान

जानकारी के अनुसार बूढ़ादीत निवासी गौरीशंकर (25) अपनी पत्नी मनीषा गुर्जर (22) के साथ सुबह करीब 11 बजे बढ़ौद-ढीबरी पुलिया स्थित भगवान बृजनाथ मंदिर में दर्शन को आए थे। दर्शन के बाद घर जाने के दौरान पति बाइक स्टार्ट करने लगा तभी पत्नी मनीषा ने अचानक दौड़ लगाकर कालीसिंध नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही महिला पानी के तेज बहाव में बह गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने स्तर पर महिला की तलाश की लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर बूढ़ादीत पुलिस मौके पर पहुंची और बूंदी जिले के देई में रेस्क्यू कर रही एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। दोपहर करीब तीन बजे एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शाम पांच बजे तक महिला का पता नहीं चल सका।

Read More: बड़ी खबर: राजस्थान में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त मिलेगी बिजली, विद्युत निगम को बेचने पर मिलेगा पैसा

6 महीने पहले ही हुई थी शादी
पुलिस पूछताछ में पति गौरशंकर ने बताया कि करीब 6 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। मनीषा कुछ दिनों से अपने पीहर नयागांव में रह रही थी। वो सोमवार को ही अपने पिता के साथ ससुराल आई थी। मंगलवार सुबह तक सब ठीक था। हम भगवान के दर्शन करने आए और दर्शन के बाद अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि महिला की तलाश जारी है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।