26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 साल पहले प्रेम विवाह, पति से विवाद के बाद 2 साल से अकेली, अब झूली फंदे से

कोटा. महावीर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 4 Oct 2017, 7:39 PM IST

Woman Suicide in Kota

कोटा . महावीर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

उप निरीक्षक राम स्वरूप ने बताया कि हरिओम नगर कच्ची बस्ती निवासी मीना मेघवाल (26) यहां किराए के मकान में रहती थी। उसने घर पर ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।


Read More: OMG: खाली कुर्सियां रोकेंगी राजस्थान में शराब तस्करी

मीना की मकान मालकिन ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसमें बताया कि वह नीचे के कमरे में रहती थी। बुधवार सुबह 9.30 बजे तक जब वह नहीं उठी तो उन्होंने दरवाजा खटकाया। लेकिन दरवाजा आसानी से खुल गया। उन्होंने कमरे में देखा तो वह चुन्नी का फंदा लगाकर पंखे पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा।

Read More: OMG! सोशल मीडिया पर वायरल हुए मौत के वीडियो से कोटा में मचा हड़कंप

महिला के पिता बाबूलाल का मकान भी उसके पास ही था। उसके परिजन भी मौके पर आ गए थे। जानकारी करने पर परिजनों ने बताया कि मीना ने 5 साल पहले मध्य प्रदेश निवासी नरोत्तम से प्रेम विवाह किया था। पति से विवाद के बाद वह करीब दो साल से अकेली रह रही थी। पीहर में भी उसका आना-जाना कम था। वह रंंगबाड़ी रोड स्थित एक डेंटल क्लीनिक पर काम करती थी। पुलिस ने बताया कि महिला के कमरे से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला। फिलहाल खुदकुशी का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


Read More: ये मूछें एक महीने में पी जाती हैं साढ़े 7 किलो नारियल का तेल

पिछले दिनों एक जवान ने भी की खुदखुशी

कोटा के अति संवदेनशील सैन्य इलाके में रविवार की रात उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला स्थित कुड़ई गांव निवासी 20 वर्षीय अतुल कुमार पांडेय ने रविवार रात करीब 2 बजे ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से गले में गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। जिससे उसके सिर का हिस्सा बिखर गया था। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग