4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाघों के आने से पहले ही मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व पर बरसने लगा पैसा

कोटा। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघों के आने से पहले ही उनके संरक्षण के लिए देश-विदेश से पैसों की बौछार होने लगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 6 Nov 2017, 1:07 PM IST

financial help for protection of tigers in Rajasthan, tigers in Rajasthan, World Wildlife Fund for Nature, WWF, WWFN, Mukundara Hills Tiger Reserve, Rajasthan Patrika Kota, Kota Rajasthan Patrika, Latest News Kota

WWFN provided financial help for protection of tigers in Rajasthan

राजस्थान में बाघों का संरक्षण करने के लिए इंटरनेशनल वाइल्ड लाइफ ऑर्गनाइजनेशन ने हाथ बढ़ाया है। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड फॉर नेचर की ओर से राजस्थान में बाघ संरक्षण के लिए 15 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता जारी की गई है। इस अंतरराष्ट्रीय संस्था ने यह पैसा बाघों की मॉनिटरिंग, प्रोटेक्शन और केयर के लिए जारी किया है। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड फॉर नेचर ने 15 करोड़ रुपए की सहायता राशि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इण्डिया सवाईमाधोपुर को दी है।

Read More: इमाम सिद्दकी अब कोटा के लिए करेंगे वो काम, जिसे 10 साल में नहीं कर सकी राजस्थान सरकार

देश के सबसे बड़े टाइगर कॉरीडोर को मिलेगी मदद

मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व के उपवन संरक्षक एसआर यादव ने बताया कि मिली अंतर्राष्ट्रीय मदद में से मुकुन्दरा पर कितनी राशि खर्च की जाएगी यह भी तय नहीं है, लेकिन यहां के लिए जो राशि आएगी उसे प्राथमिकता के आधार पर कॉरिडोर व मुकुन्दरा के विकास कार्योंं पर खर्च करेंगे। इस फंड को रणथम्भौर टाइगर रिजर्व, मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व, कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य के विकास पर खर्च किया जाएगा। मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में अगले माह बाघों को छोडऩे की योजना है। जिसके चलते यह राशि महत्वपूर्ण रहेगी।

Read More: जिस हिस्ट्रीशीटर को तलाश रही थी राजस्थान की पुलिस, भाजपा के विधायक पहना रहे थे उसे माला

इन मदों पर होंगे खर्च

सूत्रों के मुताबिक, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ से प्राप्त इस राशि को प्रदेश में वनरक्षकों को बाघों की मॉनिटरिंग करने के तौर तरीके सिखाने एवं जंगल की सुरक्षा से संबंधी प्रशिक्षण पर खर्च किया जाएगा। बाघों के संरक्षण के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। आपको बता दें कि मुकुन्दरा हिल्स एवं टाइगर रिजर्व 760 वर्ग किमी के दायरे मे फैला हुआ है। यहां अगले महीने रणथंभौर अभ्यारण्य से 3 बाघ लाने की तैयारी आखिरी चरण में है।

Read More: #PM मोदी ने जिस चीता कि जिंदगी मांगी थी, वो फिर मौत से भिड़ने को तैयार

पिछले साल भी मिली थी मदद

राजस्थान में टाइगर प्रोटेक्शन के लिए पिछले साल भी 2.22 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद मिली थी। केन्द्र सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग ने 22 लाख रुपए और ओरिकल कम्पनी 2 करोड़ रुपए बाघों के संरक्षण को दिए थे। इस आर्थिक मदद से मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में कुछ वनकर्मियों को वनों में ट्रेकिंग के लिए शूज दिए गए थे। इसके अलावा मास्किटो टेंट भी उपलब्ध करवाए गए।